Soil Health Card Scheme 2026 : जैसा कि आप सभी को पता है कि भारत सरकार के बढ़ते कदम किसानों के लिए एक उचित दिशा प्रदान कर रहे हैं। उसी क्रम में आगे बढ़ते हुए सरकार के द्वारा भारतीय किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्य योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसान अपनी मिट्टी की गुणवत्ता से जुड़ी हुई समस्त रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों के लिए उर्वरक खेती का एक डिजिटल आधार है। सिर्फ फसल की सिंचाई करना ही आवश्यक नहीं होता है बल्कि जमीन की मृदा से संबंधित समस्त जानकारी होना आवश्यक है। इस योजना की शुरुआत हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राजस्थान के सूरतगढ़ जिले से की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए संतुलित और वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों का उपयोग करना है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं।
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन कैसे करें?
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में आवेदन करने की ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- PM Vishwakarma Toolkit Scheme 2026 : पीएम विश्वकर्मा टूलकिट योजना 2026 के तहत पाएं ₹15000, यहाँ से आवेदन करें

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 के लाभ
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 के तहत संतुलित उर्वरकों का प्रयोग किया जाएगा। इस योजना में यह पता लगाया जाएगा की आपकी मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है ताकि आप उसी उर्वरक का उपयोग अपनी फसल में करेंगे तो आपकी फसल अच्छी होगी। इस योजना के तहत उत्पादन में वृद्धि होगी तथा फसलों में दिए जाने वाले अनावश्यक रासायनिक उर्वरकों की बचत होगी। जिससे फसल में लागत कम आएगी। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण को भी यह योजना बढ़ावा देती है। इस योजना के तहत किसान वैज्ञानिक तरीके से कृषि को अपना पाएंगे और अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर पाएंगे। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना मैं आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कि ऑफिशियल पोर्टल और ऐप लॉन्च किया गया है। जिसके तहत किसान भाई आसानी से रजिस्ट्रेशन करके अपनी जमीन की मृदा की जांच करवा सकते हैं। और इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में कितने मापदंडों की जानकारी मिलती है ?
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 के तहत सरकार द्वारा 12 मापदंडों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है। जो निम्न प्रकार से है :-
- मृदा के गुणों की जाँच
- सूक्ष्म पोषक तत्वों की जाँच
- मुख्य पोषक तत्वों की जाँच
उपरोक्त सभी कैटेगरियों में शामिल मृदा से संबंधित जाँच मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत की जाती है।
इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Jamabandi Nakal Download 2026 : अपने खेत की जमाबंदी नकल घर बैठे डाउनलोड करें, मात्र 2 मिनट में, यहाँ से देखें
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
वैसे तो मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना 2026 के लिए आपसे ज्यादा दस्तावेज नहीं मांगे गए हैं लेकिन आप सभी के पास में सामान्य दस्तावेज होने आवश्यक हैं आप सभी के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- खेत की जमाबंदी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
अन्य सामान्य दस्तावेज आपके पास होने चाहिए।
मृदा स्वास्थ कार्ड योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको Google Play Store या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- Soil Health Card ऐप सर्च करें और अपने मोबाइल में Install करें। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको इस ऐप को खोलना है।
- अब आपको होमपेज में New Registration का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप सभी के सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
- अंत में आपको अपने खेत से संबंधित जानकारी भी देनी है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा इसे डालने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इसके बाद प्रयोगशाला टीम आपकी खेत की जाँच करेगी और आपको आवश्यक दिशा-निर्देश देगी।
Soil Health Card Scheme 2026 Important Links🔗
| Soil Health Card Scheme 2026 | Download App |
| Soil Health Card Scheme 2026 | Apply Now |
| Official Guide For App | Check Here |
इसे भी पढ़ें :- Rajasthan Berojgari Bhatta Status : राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के फॉर्म का स्टेटस यहाँ से चेक करें