Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order : आप भी परेशान हैं कि आपकी मार्कशीट खो गई है, तो ऐसे मंगाए घर बैठे नई मार्कशीट, यहाँ से देखें

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order : जैसा कि आप सभी जानते है कि राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है। आज प्रत्येक डॉक्यूमेंट को बनवाने के हमसे बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट अवश्य मांगी जाती है। ऐसे में यदि आपके पास बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट नहीं होती है तो आपकी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपकी भी बोर्ड परीक्षा की 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट खो गई है, या फट गई है या किसी भी कारणवश अब आपके पास आपकी मार्कशीट उपलब्ध नही है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब बदलते दौर में राजस्थान सरकार ने इन परेशानियों को मध्य नजर रखते हुए इनका समाधान किया है। और अब आप बस एक क्लिक में अपने घर बैठे अपनी बोर्ड की मार्कशीट मंगा सकते हो। आप सभी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से वर्ष 1975-2025 तक की कोई भी मार्कशीट ऑनलाइन ऑर्डर करके घर पर मंगवा सकते हो।

  • राजस्थान बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट कैसे ऑर्डर करें?
  • राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट घर बैठे कैसे मंगाए?
  • मार्कशीट ऑर्डर करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • मार्कशीट ऑर्डर करने के लिए कितनी फीस का भुगतान करना होगा?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..

यह भी पढ़ें :- Rajasthan Ration Card Download 2026 :  राजस्थान राशन कार्ड डाउनलोड करें मोबाइल से, मात्र 5 मिनट में, यहाँ से देखें

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order

जैसा की आप सभी भली प्रकार से जानते हैं कि बोर्ड की मार्कशीट का हमारे जीवन में कितना बड़ा महत्व है। इससे हमारी शैक्षणिक योग्यता के बारे में पता चलता है। बोर्ड की मार्कशीट ही यह तय कर पाती है कि आप आगे की उच्च पढाई के योग्य हैं या नही। बहुत सारी सरकारी नौकरियाँ हैं जहाँ पर आपसे आपकी बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट मांगी जाती है। यदि आप भी परेशान हैं कि आपकी मार्कशीट कहीं खो गई है या फट गई है या वर्तमान में अभी आपके पास नहीं है तो आपको अब बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। राजस्थान सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदमों ने इस काम को आसान बना दिया है। अब आप बस एक क्लिक में अपनी बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट अपने घर पर मंगा सकते हो।

राजस्थान बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट घर पर मंगाने के लिए आवेदन शुल्क क्या लगेगा ?

राजस्थान सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदमों ने वर्तमान समय में युवाओं के साथ अपनी बोर्ड की मार्कशीट को लेकर आ रही दिक्कतों के समाधान के रूप में राजस्थान कक्षा 10वीं या 12वीं बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट घर मंगवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। यदि आपकी भी मार्कशीट खो गई है और आप भी डुप्लीकेट मार्कशीट घर पर मंगवाना चाहते हैं तो आपको ₹200 का आवेदन शुल्क देना होगा। आप इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI आदि के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार से अपनी बोर्ड की मार्कशीट घर बैठे मंगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Rajasthan Jamabandi Nakal Download 2026 : अपने खेत की जमाबंदी नकल घर बैठे  डाउनलोड करें, मात्र 2 मिनट में, यहाँ से देखें

राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट घर बैठे मंगाने के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको Duplicate Documents/Corrections के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Online applicaton for duplicate documents and fees payments for correction के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Fill Application Form For Duplicate Document के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने डुप्लीकेट मार्कशीट घर बैठे मंगाने के लिए आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको Document के ऑप्शन में Duplicate Marksheet का ही चयन करना है।
  • अब आपसे मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही और अपनी बोर्ड की मार्कशीट के अनुसार ही भरना है।
  • इसके बाद आपको अपने मूल निवास का पता डालना है जहाँ पर आप अपनी मार्कशीट मंगाना चाहते हैं और साथ में मोबाइल नंबर को आवश्यक रूप से भरना है।
  • यदि आप जिस दिन आवेदन कर रहे हैं उसी दिन अपनी मार्कशीट केंद्र में जाकर पाना चाहते हैं तो आपको फॉर्म में by hand at Vidhyarthi Seva Kendra, Ajmer वाले ऑप्शन को टिक करना है।
  • यदि आप केंद्र में नहीं जा सकते हैं तो आपकी मार्कशीट आपके द्वारा दिए गए पते पर डाक पोस्ट के द्वारा भेज दी जायेगी।
  • इसके बाद आपको Payment Mode में ICICI Bank Ltd. को चुनना है और save बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपके फॉर्म का Preview खुल जायेगा। जिसमें आप अपने द्वारा दी गई सभी जानकारियों को चेक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको पेमेंट करना है।
  • अब आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

नोट :- इस फॉर्म में आपको अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करनी है यदि आप अपने आधार कार्ड की दोनों तरफ की फोटो अपलोड नहीं करते हैं तो आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Important Links🔗

Rajasthan Board Duplicate Marksheet OrderOrder Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

यह भी पढ़ें :- UDID Card (Unique Disability Card) 2026 : यूडीआईडी कार्ड 2026 के फायदे, यहाँ से देखें

Leave a Comment