Rajasthan Jamabandi Nakal Download 2026 : अपने खेत की जमाबंदी नकल घर बैठे डाउनलोड करें।जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जमाबंदी आपकी जमीन से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है। आपको कई बार जमाबंदी की नकल निकलवाने की आवश्यकता पड़ती है और आप ई-मित्र या CSC सेंटर वालों के पास जाते हैं और वो आपसे जमाबंदी की नकल निकालने के ₹50 या ₹100 ले लेते हैं। हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी जमीन की नकल बिल्कुल फ्री में निकाल सकते हैं। राजस्थान जमाबंदी की नकल अब आप बिल्कुल फ्री में अपने मोबाइल से निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी जमीन की नकल डाउनलोड कर सकते हैं।
- राजस्थान जमाबंदी नकल कैसे डाउनलोड करें?
- राजस्थान जमाबंदी नकल निकालने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- मोबाइल से जमाबंदी नकल कैसे निकाले?
- राजस्थान जमाबंदी नकल फ्री में कैसे डाउनलोड करें?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- UDID Card (Unique Disability Card) 2026 : यूडीआईडी कार्ड 2026 के फायदे, यहाँ से देखें

Rajasthan Jamabandi Nakal Download 2026
राजस्थान में जमाबंदी की नकल निकालने के लिए सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण पोर्टल लॉंच किया गया है। जिसे E Dharti या Apna Khata के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के नागरिकों को उनकी जमीन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना है। पहले लोगों को तहसील या पटवारी से संपर्क करके अपनी जमीन से संबंधित जानकारी ली जाती थी। लेकिन आज वर्तमान समय के इस डिजिटल युग में ये काम बहुत ही आसान हो गया है। अब आप घर बैठे बस एक क्लिक में अपनी जमीन की जानकारी पा सकते हैं।
यह भी देखें :- Haryana Pension Yojana 2026 : हरियाणा पेंशन योजना 2026 के तहत पेंशन पायें, ऐसे करें आवेदन
नोट :- राजस्थान जमाबंदी की साधारण नकल निकालने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। ई-हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल निकालने के लिए ₹10 चार्ज लगेगा। नामांतरण प्रतिलिपि तथा नक्शा प्रतिलिपि निकालने के लिए ₹20 चार्ज देना होगा।
राजस्थान जमाबंदी की नकल कैसे डाउनलोड करें ?
यदि आप भी चाहते हैं जमाबंदी की नकल घर बैठे अपने मोबाइल से निकालना तो निम्न प्रोसेस के माध्यम से आप आसानी से अपनी जमीन की नकल निकाल सकते हैं।
- सबसे पहले आपको विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपने राज्य का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपनी तहसील का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपने गांव का चयन करना है।
- अब आपको जमाबंदी वर्ष दिखाई देगी इसमें आप जिस भी वर्ष की नकल निकालना चाहते हैं उसको चुनना है।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे एक जमाबंदी की प्रतिलिपि और दूसरा नामांतरण की प्रतिलिपि।
- इनमें से आपको जमाबंदी की प्रतिलिपि के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया होमपेज खुल जायेगा।
- इसमें आप दो तरह से अपनी जमाबंदी निकाल सकते हो एक खाता संख्या से और दूसरा अपने नाम से।
- जिस भी तरह से आप निकालना चाहते हैं उसका चयन करें और जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी नकल दिखाई देने लगेगी उस पर क्लिक करके आप उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा अपनी जमाबंदी की नकल डाउनलोड कर सकते हैं…
Rajasthan Jamabandi Nakal Download 2026 Important Links🔗
| राजस्थान जमाबंदी नकल | यहाँ से डाउनलोड करें |
| राजस्थान भू नक्शा | यहाँ से देखें |
| Official Website | apnakhata.rajasthan.gov.in |
यह भी पढ़ें :- E-Shram Card Yojana 2026 : ई-श्रम कार्ड बनाएं घर बैठे बिल्कुल फ्री में मात्र 5 मिनिट में, यहाँ से देखें