PVC Aadhar Card 2026 : आधार कार्ड एक 12 अंकों की यूनिक ID होती है जो प्रत्येक नागरिक की अलग अलग होती है। आज के वर्तमान समय में आधार कार्ड का महत्व बहुत है और आधार कार्ड भारत में एक विशिष्ट पहचान का एकमात्र साधन बन चुका है। आधार कार्ड आज हर जगह पर काम आता है, चाहे वो बैंक हो या राशन की दुकान हो या कोई भी सरकारी काम हो यहाँ तक की प्राइवेट सेक्टर में भी का करने के लिए वर्तमान समय में आधार लार्ड बहुत जरूरी है। ऐसे में आप सभी के पास कागज वाला नॉर्मल आधार कार्ड होता है जो या तो पानी की वजह से खराब हो जाता है या फट जाता है। तो ऐसी स्थिति में आपको बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। अब आप सभी की समस्या का समाधान आ चुका है अब आप बस एक क्लिक में अपना PVC आधार कार्ड घर पर मंगवा सकते हैं। चलिए जानते हैं –
- PVC आधार कार्ड 2026 घर पर कैसे मंगवायें?
- PVC आधार कार्ड घर पर मंगवाने के लिए कौन कौनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- PVC आधार घर पर मंगवाने के लिए कितनी फीस लगेगी?
- PVC आधार को बनाने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…..
यह भी पढ़ें :- ABHA Health ID Card 2026 : आभा हेल्थ आईडी कार्ड 2026 बनाएं, घर बैठे

सामान्य आधार कार्ड और PVC आधार कार्ड में क्या अंतर है ?
सामान्य आधार कार्ड और PVC आधार कार्ड दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। आज से कई वर्षों पहले जब हम आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते थे तो हमारा आधार कार्ड बनने के बाद डाक पोस्ट द्वारा वह हमारे पते पर भेज दिया जाता था। लेकिन वर्तमान समय में हम आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन तो करते हैं लेकिन आधार कार्ड बनने के बाद वो डाक द्वारा हमारे पास नहीं पहुँचता है। ऐसे में हमें किसी भी CSC सेंटर या ईमित्र के पास से आधार कार्ड निकलवाना पड़ता है जो कि एक नॉर्मल आधार कार्ड निकालकर देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आप सभी किस प्रकार से PVC आधार कार्ड घर पर कैसे मंगवा सकते हैं। सामान्य आधार कार्ड आपका एक नॉर्मल कागज पर निकाला जाता है वहीं PVC आधार कार्ड आपके प्लास्टिक शीट पर निकाला जाता है। यदि हम PVC कार्ड की बात करें तो इसमें आपको बेनिफिट ये है की यदि यह पानी से भीग भी जाए तो इसका कुछ बिगड़ेगा नहीं। वहीं सामान्य आधार कार्ड गल जाता है, फट जाता है या उसका प्रिंट मिट जाता है तो बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
PVC आधार कार्ड कैसा होता है ?
PVC आधार कार्ड की बात करें तो जैसा आपका बैंक का ATM कार्ड होता या फिर आपका जन आधार कार्ड होता है ठीक बिल्कुल इसी फॉर्मेट में होता है। PVC आधार कार्ड में QR कोड, सिक्योरिटी फीचर्स, होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, फोटो और आपका सामान्य विवरण होता है। यह आधार कार्ड सामान्य आधार कार्ड की तुलना में अधिक सुरक्षित और टिकाऊ होता है।
PVC आधार कार्ड के फायदे क्या हैं ?
PVC आधार कार्ड के बहुत सारे फायदे हैं। यह आधार कार्ड सामान्य आधार कार्ड का काम तो करता ही है साथ ही साथ यह सामान्य आधार कार्ड की तुलना में विशिष्ट कार्य भी करता है। जैसे –
- पॉकेट में आसानी से रखने योग्य
- पानी में भीगने, गलने का झंझट खत्म
- अधिक सुरक्षित
- QR कोड से वेरिफिकेशन
- UIDAI द्वारा प्रमाणित और जारी
इसी प्रकार के PVC आधार कार्ड के बहुत सारे लाभ हैं, जो इसे सामान्य आधार कार्ड की तुलना में बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें :- Haryana EBC Rojgar Loan Yojana 2026 : हरियाणा ईबीसी के लिए स्वरोजगार लोन योजना 2026
PVC आधार कार्ड घर पर मंगवाने में कितने रुपये लगते हैं ?
जिस प्रकार से आप सामान्य आधार कार्ड निकलवाते हैं किसी भी ईमित्र या CSC सेंटर के माध्यम से तो आपको ₹50 या ₹100 का भुगतान उन्हें करना होता है। लेकिन वहीं PVC आधार कार्ड की बात करें तो इसको घर पर मंगाने के लिए ₹50 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होता है। आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा UPI आदि के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं।
PVC आधार कार्ड कौन-कौन घर पर मंगवा सकता है ?
PVC आधार कार्ड घर पर मंगवाने के लिए कोई योग्यता नहीं रखी गई है। इसको मंगवाने के लिए बस आपके पास आपका आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए और आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। यदि ये सब आपके पास है तो आप सभी PVC आधार कार्ड घर पर मंगवा सकते हैं। आपको किस प्रकार से PVC आधार कार्ड मंगवाना है उसका पूरा प्रोसेस नीचे बता दिया गया है।
PVC आधार कार्ड घर बैठे कैसे मंगवायें ?
- सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल बेवसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको Order Aadhar PVC Card के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर और केप्चा कोड भर देना है।
- इसके बाद आपको Send OTP के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा। उस OTP को डालकर लॉगिन करना है।
- अब आपकी आधार कार्ड की पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी।
- यदि जानकारी सही है तो Make Payment के लिंक पर क्लिक करें और ₹50 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- पैमेंट होने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा जिसको आपको सुरक्षित रख लेना है इसकी मदद से आप अपने PVC कार्ड को ट्रैक कर पाएंगे की वो बना है या नहीं।
- आवेदन करने के बाद 15 दिनों के अंदर आपका PVC कार्ड आपके पते पर डाक पोस्ट द्वारा पहुँच जायेगा।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधा अपना PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं…
PVC Aadhar Card 2026 Important Links🔗
| PVC Aadhar Card | 2026 |
| PVC Aadhar Card 2026 | Apply Now |
| PVC Aadhar Card 2026 Status | Track Here |
| Official Website | uidai.gov.in |
यह भी पढ़ें :- PM Awas Yojana 2026 : प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के तहत घर बनवायें, यहाँ से करें आवेदन