Sport Hostel Management Yojana 2026 : खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है और उन्हें राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना में कक्षा 6 से 12वीं तक के जनजातीय छात्रों को निशुल्क आवासीय सुविधा, कुशल प्रशिक्षकों द्वारा तीरंदाजी और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण, पौष्टिक भोजन, वर्दी और आधुनिक खेल उपकरण आदि उपलब्ध करवाए जाते हैं। यह राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत इतने सारे लाभ छात्रों को एक साथ प्रदान किए जाते हैं। यह योजना सिर्फ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिले में लागू है। यानी इन जिलों में आने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।
- खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन-कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें >>> Lado Protsahan Yojana 2026 : लाडो प्रोत्साहन योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, ऐसे मिलेगा लाभ, देखें सम्पूर्ण जानकारी

खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में मिलने वाले लाभ
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार हैं :-
- आपको स्पोर्ट्स हॉस्टलों में फ्री आवासीय सुविधा मिलेगी।
- आपको पौष्टिक भोजन, नाश्ता और विशेष आहार आदि सब कुछ मिलेगा।
- विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से खेल प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
- आपको फ्री विद्यालय पोशाक और पाठ्य सामग्री प्रदान की जायेगी।
- भविष्य में अन्य लाभ भी इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी चाहिए :-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी का होना चाहिए।
- आवेदक कक्षा 6 से 12 वीं तक पढाई कर रहा हो।
- आवेदक को किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी और विकलांगता नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के माता पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
- आवेदक पिछली कक्षा में फेल नहीं होना चाहिए।
- ध्यान दें चयन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को ही छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Varishth Patrakar Samman Yojana 2026 : राजस्थान वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, देखें सम्पूर्ण जानकारी
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न जरूरी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए :-
- आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड
- अंतिम वर्ष की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
खेल छात्रावास संचालन योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा :-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाना है।
- वहाँ पर आपको इस योजना के लिए आवेदन करने को बोलना है।
- इसमें आपकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी होगी।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको भरना है।
- अब आवेदन फॉर्म में सभी भरी गई जानकारियों को एक बार अच्छे से आपको देख लेना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे और आपकी हमारे द्वारा दी गई सूचना पसंद आई होगी। यदि किसी भी प्रकार का आपका सवाल हो तो आप नीचे कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें >>> Rajasthan Pratibha Khoj Pariksha Yojana 2026 : राजस्थान प्रतिभा खोज परीक्षा का ऐसे मिलेगा लाभ, देखें पूरी जानकारी