Talent Encouragement Scheme for Construction Workers and Their Dependent Children in Rajasthan : राजस्थान सरकार का बड़ा प्रयास, देखें सम्पूर्ण जानकारी

Talent Encouragement Scheme for Construction Workers and Their Dependent Children in Rajasthan : राजस्थान सरकार के द्वारा  राजस्थान में निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। राजस्थान सरकार समय समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती रहती है। उन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना यह है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के द्वारा पंजीकृत लाभार्थियों के बच्चों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार निर्माण श्रमिकों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ये बड़ा प्रयास कर रही है। इस योजना के तहत राजस्थान के उन मेधावी बच्चों के लिए उच्च शिक्षा हेतु सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिनके पिता राजस्थान निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

  • निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें?
  • आवेदन करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
  • कौन कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है?
  • सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….

इसे भी पढ़ें >>> Ujjwala Yojana Subsidy New Rules 2026 : पीएम उज्जवला योजना को लेकर सरकार के नये नियम लागू

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकार का बहुत बड़ा प्रयास है। इस योजना के निम्न उद्देश्यों का निर्धारण सरकार के द्वारा किया गया है :-

  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना ताकि वो भविष्य में अपनी पढाई को सुचारू रख सकें।
  • आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ प्रदान करना।
  • ऐसे बच्चों को कौशल विकास के लिए अभिप्रेरित करना।
  • अन्य विभिन्न उद्देश्यों का निर्धारण सरकार ने किया है।

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में मिलने वाले लाभ

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार से हैं :-

  • मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि पप्रदान की जाती है।
  • राजस्थान प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिल पाते हैं।
  • भविष्य में अन्य लाभ भी इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-

  • आवेदक पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए, जो नियमित रूप से अंशदान जमा करते हों।
  • आवेदक माता-पिता की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जिन आवेदकों की पहले से सरकारी नौकरी है या वे सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदक को भारतीय प्रशासनिक सेवा और राजस्थान प्रशासनिक सेवा में से कोई भी प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान राज्य में ही दिया जायेगा।
  • ध्यान दें :- यदि इस योजना के अंतर्गत आवेदन में लाभार्थी द्वारा दी गई जानकारी में कोई तथ्य गलत पाया जाता है, तो उस लाभार्थी को पूरी राशि वापस करनी होगी।

इसे भी पढ़ें >>> Vidhwa B.Ed Yojana 2026 : विधवा बी.एड योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन, सम्पूर्ण जानकारी

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने चाहिए :-

  • आधार कार्ड
  • जनआधार कार्ड
  • निर्माण श्रमिक होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य जो भी दस्तावेज लागू हो

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें ?

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक आपको नीचे दे दिया गया है।
  • इसके बाद आपको अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करना है।
  • यदि आपके पास SSO ID नहीं है तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको होमपेज पर LDMS के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहाँ कल्याण योजनाएं के सेक्शन में जाकर BOCW कल्याण बोर्ड के ऑप्शन को चुनें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
  • आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजना महत्वपूर्ण लिंक 🔗

निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन योजनाआवेदन करें
ऑफिशियल वेबसाइटsso.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़ें >>> Devnarayan Pre-Matric Scholarship Scheme 2026 : देवनारायण प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 में ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment