Mera Pani Meri Virasat Yojana 2026 : मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 के तहत किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ। आप सभी को बता दें कि हरियाणा सरकार की एक बहुत बड़ी पहल शुरू की गई है जिसका नाम है, ‘मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026’। इस योजना के तहत किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तथा जहां पर धान की खेती की जाती है उसकी जगह किसी अन्य फसल को करने के लिए सरकार द्वारा किसानों को लाभ के रूप में रुपये प्रदान किये जाते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम पानी वाली फसलों की ओर किसानों को प्रोत्साहित करना है। ताकि जल संरक्षण हो सकेगा तथा पानी को भविष्य के लिए बचा कर रखा जा सकता है। जिससे आने वाले पीढ़ी को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं।
- मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- कौन-कौन इस योजना में आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता चाहिए?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…….
इसे भी पढ़ें :- Direct Seeded Rice Machine Subsidy Scheme 2026 : डी एस आर योजना में ऐसे करें आवेदन, किसानों के लिए सुनहरा अवसर

मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 क्या है ?
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को धान की खेती के स्थान पर ऐसी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिनमें पानी की खपत कम होती है। इस योजना के माध्यम से भूजल के हो रहे अत्यधिक दोहन को रोका जा सकता है। इस योजना में धान की खेती की जगह मक्का, बाजरा, दालें, कपास और बागवानी वाली फसलें उगाने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह योजना हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई एक अति महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भावी पीढ़ी को किसी भी प्रकार की जल से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि यदि अभी से कम जल की आवश्यकता पड़ने वाली फसलों को बोना शुरू किया जाएगा तो भोजन के स्तर में कमी नहीं आएगी। और जल की उपलब्धता काफी समय तक बनी रहेगी।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में किसानों को मिलने वाले लाभ
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में किसानों को दिए जाने वाले लाभ इस प्रकार से हैं :-
- धान की जगह पर अन्य फसलें उगाने पर ₹8000 प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- तथा दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने पर ₹2000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
- इस योजना में सरकार ने खरीफ 2026 सीजन में हरियाणा में 1 लाख एकड़ क्षेत्र को कवर करना इसका लक्ष्य रखा गया है।
- यह लाभ आपको मक्का, कपास, अरहर, मूंग, उड़द, ग्वार, सोयाबीन, तिल, अरंडी, मूंगफली, ज्वार, चारा, प्याज, बागवानी, सब्जियाँ, और कृषि वानिकी (सफेदा, पोपलर) आदि की खेती करने पर दिया जायेगा।
- यदि आप अपने खेत को खाली छोड़ते हैं, तो भी आपको प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर विचार किया जाएगा।
- अन्य और भी लाभ इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन करने के लिए पात्रता
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न पात्रताएँ होनी आवश्यक हैं :-
- आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसानों को धान के अलावा अन्य उपरोक्त दी गई श्रेणियों की खेती करनी होगी।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- अन्य आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें :- Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 : बिहार महिला रोजगार योजना 2026 का पैसा आपके खाते में आया या नहीं ऐसे चेक करें
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- फसल का विवरण
- जमीन संबंधी दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- अन्य जो भी दस्तावेज जो लागू हो।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 में आवेदन करने जी लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपन्न करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को आपको सही सही भरना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Mera Pani Meri Virasat Yojana 2026 Important Links🔗
| Mera Pani Meri Virasat Yojana 2026 | Apply Now |
| Official Website | agriharyana.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Devnarayan Scooty Yojana 2026 : देवनारायण छात्रावास एवं स्कूटी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन