Online e-Challan Check 2026 : अब अपने मोबाइल से ई-चालान देखें और भरें ऑनलाइन, यहाँ से देखें

Online E challan Check 2026 : आज की इस डिजिटल दुनिया में सब कुछ काम बहुत ही आसान हो गए हैं। आज हमारे भारत देश में देखा जाए तो ट्रैफिक नियम बहुत ही कठोर हो गए हैं। अब जो भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका चालान काट दिया जाता है। पहले जो चालान होता था वो सिर्फ एक कागज पर होता था। लेकिन बढ़ते डिजिटल दौर में यह काम अब ऑनलाइन हो गया है। और अब बस एक क्लिक में आपकी गाड़ी का चालान किया जा सकता है। पहले जो चालान कागज पर दिया जाता था उसे ही अब डिजिटल रूप से दिया जाता है, इसी को ई-चालान कहा जाता है। चलिए जानते इसके बारे में।

  • ई चालान क्या है?
  • ई चालान किस प्रकार से देखें?
  • ई चालान ऑनलाइन कैसे भरें?
  • ई चालान भरने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……

इसे भी पढ़ें :- New Driving Licence 2026 : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाएं घर बैठे, यहाँ से देखें

Online e-Challan Check 2026

ई-चालान क्या है ?

ई-चालान एक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटा जाने वाला डिजिटल चालान है, जो की स्वचालित कैमरों के द्वारा काटा जाता है। तथा इसका पूरा कंट्रोल ट्रैफिक पुलिस के पास में होता है। ई-चालान एक बहुत अच्छा साधन है इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति का जो की ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है चालान आसानी से किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन चलाते समय निम्न प्रकार के नियम बनाए गए हैं, जिनका उल्लंघन किए जाने पर आपका चालान काट दिया जाता है जैसे कि

  • रेड लाइट क्रॉस करना
  • सीट बेल्ट न पहनना
  • गलत पार्किग करना
  • गाडी ओवर स्पीड में चलाना
  • ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना
  • हेलमेट न पहनना
  • अन्य विभिन्न प्रकार के नियम है जो की ट्रैफिक पुलिस के द्वारा निर्धारित किए गए तथा उनका पालन न किया जाने पर आपका चालान काट दिया जाता है।

यदि आपका चालान गलत काट दिया गया है तो क्या करें ?

यदि आपको लगता है कि आपने किसी भी प्रकार के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं किया है और आपका चालान काट दिया गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको चालान में दिख रही फोटो या फिर वीडियो की जांच करनी है। इसके बाद आपके नजदीकी ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में शिकायत करनी है या फिर आप इसकी ऑनलाइन शिकायत राज्य पोर्टल पर भी कर सकते हैं। या संबंधित ट्रैफिक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर से आप संपर्क कर सकते हैं। 

नोट :- प्रूफ के रूप में आपको वाहन की स्थिति, जीपीएस और समय अपने साथ में रखना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें :- Haryana Family ID Card 2026 Download : हरियाणा फैमिली आईडी डाउनलोड करें अपने मोबाइल से, यहाँ से देखें

ई चालान ऑनलाइन कैसे देखें ?

ई-चालान ऑनलाइन देखने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ऊपर में मेनू का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको वहां पर Check Challan Status का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आप कोई भी एक जानकारी भर के जैसे चालान नंबर या वाहन नंबर या इंजन नंबर या फिर ड्राइविंग लाइसेंस नंबर Get Detials  पर क्लिक करना है।
  • अब आपके चालान से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब यदि आप इस चालान को भरना चाहते हैं तो आपको Pay Now के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आप ऑनलाइन माध्यम से अपने चालान का भुगतान कर सकते हैं।
  • अंत में आपको इसकी एक रसीद निकलेगी उसे डाउनलोड कर लेना है।
  • आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना ई-चालान देख सकते हैं….

Online e-Challan Check 2026 Important Links🔗

Online e-Challan Check 2026Check Now
Online e-Challan 2026Pay Now
Official Websiteechallan.parivahan.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Vahan Portal 2026 Vehicle Details Check : वाहन पोर्टल से जानें गाड़ी की पूरी जानकारी, अपने मोबाइल से

Leave a Comment