Vahan Portal 2026 Vehicle Details Check : वाहन पोर्टल से जानें गाड़ी की पूरी जानकारी, अपने मोबाइल से

Vahan Portal 2026 : वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल के दौर में अब आप हर प्रकार की जानकारी ऑनलाइन पा सकते हैं। सरकार के इन बढ़ते कदमों के  द्वारा नागरिकों को काफी सहायता मिल रही है। अब आप जान सकते हैं किसी भी गाड़ी की जानकारी। पहले आपको किसी भी गाड़ी की यदि जानकारी लेनी होती थी, तो आपको RTO ऑफिस जाना पड़ता था लेकिन वर्तमान समय में यह काम ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए सरकार के द्वारा VAHAN पोर्टल लॉन्च किया गया है। अब आप इसकी मदद से बस एक क्लिक में अपनी गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार से किसी भी गाड़ी की जानकारी कैसे पा सकते हैं।

  • वाहन पोर्टल के द्वारा किसी भी गाड़ी की जानकारी कैसे निकाले?
  • किसी भी वाहन की जानकारी निकालने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • किसी भी वाहन की जानकारी निकालने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……

इसे भी पढ़ें :- Pan Card 2026 Online : पैन कार्ड 2026, अब घर बैठे बनाएं अपना पैन कार्ड, यहाँ से देखें

Vahan Portal 2026

VAHAN पोर्टल कैसे उपयोगी है ?

VAHAN पोर्टल नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि इसकी मदद से आप कुछ ही पल में अपने वाहन की जानकारी आसानी से पा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले उसका सत्यापन कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने वाहन के बीमा की स्थिति देख सकते हैं। यदि आपकी गाड़ी पर किसी भी प्रकार का चालान है, तो वह भी आप इसके माध्यम से देख सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से आप गाड़ी से संबंधित जानकारी जैसे गाड़ी किसके नाम पर है, कहीं गाड़ी चोरी की तो नहीं है यह सभी जानकारी आप इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। यह जानकारी आम नागरिकों को तब उपयोगी साबित होती है जब वह किसी भी प्रकार का नया वाहन खरीदते हैं।

VAHAN पोर्टल के माध्यम से कौन कौनसी जानकारियाँ मिल सकती हैं ?

वाहन पोर्टल के माध्यम से आप निम्न प्रकार की जानकारियां अपने वाहन से जुड़ी देख सकते हैं :-

  1. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की तारीख
  2. गाड़ी के इंजन नंबर
  3. गाड़ी का प्रकार
  4. गाड़ी की बीमा वैधता
  5. गाड़ी की फिटनेस वैधता
  6. वाहन का रंग
  7. वाहन की श्रेणी
  8. वाहन की लोन की जानकारी

उपरोक्त सभी प्रकार की जानकारियां आप इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।ई

इसे भी पढ़ें :- Ayushman Card Download 2026 : आयुष्मान कार्ड 2026  डाउनलोड करें घर बैठे, देखें सम्पूर्ण जानकारी

VAHAN पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गाड़ी की डिटेल्स कैसे चेक करें ?

गाड़ी की डिटेल्स ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको VAHAN पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको Know Your Vehicle Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Create account के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि डालकर पासवर्ड बना लेना है।
  • इसके बाद आपके पास वेरिफिकेशन के लिए एक OTP आयेगा उसे डालकर रजिस्टर कर देना है अब आपका अकाउंट बन जायेगा।
  • इसके बाद आपको Citizen Login के लिंक पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको अपनी गाड़ी की पंजीकरण संख्या डालनी है।
  • इसके बाद आपको केप्चा कोड को डालकर सबमिट कर देना है।
  • अब आपके सामने आपके वाहन से जुड़ी सभी जानकारी खुल जायेगी।
  • आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने वाहन की डिटेल्स देख सकते हैं…

Vahan Portal 2026 Important Links🔗

Vahan Portal 2026 Vehicle Details Check Here
Official Websitevahan.parivahan.gov.in

इसे भी पढ़ें :- Aadhaar Card Address Update Online 2026 : आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट करें घर बैठे मोबाइल से, यहाँ से देखें

Leave a Comment