E-Shram Card Yojana 2026 : ई-श्रम कार्ड योजना श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल पहचान देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। भारत में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए यह योजना शुरू की गई है। जैसे वर्तमान समय में आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक की पहचान का एक अच्छा और भरोसेमंद साधन है ठीक उसी प्रकार ई-श्रम कार्ड भी भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान का एक सर्वोत्तम साधन है। इस योजना की शुरूआत भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा 26 अगस्त 2021 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा उपलब्ध करवाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं लाभ प्रदान करना है।
- ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?
- ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- ई-श्रम कार्ड का लाभ क्या है?
- ई-श्रम कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है?
- ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है…
यह भी पढ़ें :- Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 : राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026

ई-श्रम कार्ड 2026 के लाभ
ई-श्रम कार्ड योजना के बहुत सारे लाभ हैं, जो कि भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सीधे उपलब्ध करवाए जाते हैं। वे श्रमिक जिनके पास ई-श्रम कार्ड है उनको निम्न लाभ भारत सरकार के द्वारा प्रदान किए जाते हैं –
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा खबर दिया जाता है।
- भारत सरकार श्रमिकों के कौशल को देखते हुए रोजगार से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
- ई-श्रम कार्ड के द्वारा श्रमिकों की कैटेगरी निर्धारित की जा रही है।
- महामारी या फिर किसी आपदा के समय सरकार श्रमिकों को सीधे लाभ प्रदान कर सकती है।
- अन्य बहुत सारे लाभ ई-श्रम कार्ड के हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं और भविष्य में अन्य लाभ इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड क्या है ?
ई-श्रम कार्ड योजना भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा 26 अगस्त 2021 की शुरू की गई। यह एक डिजिटल पहचान पत्र है, जो कि 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होता है। ई-श्रम कार्ड भारत के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए शुरू की गई योजना है। जिसमें निम्न कैटेगरी शामिल हैं जो इस कार्ड को बनवा सकते हैं :-
- खेतिहर मजदूर
- निर्माण श्रमिक
- रिक्शा चालक
- रेहड़ी-पटरी वाले
- मनरेगा श्रमिक
- मछुआरे
- बुनकर
- घरेलू कामगर आदि
उपरोक्त श्रेणी में शामिल सभी श्रमिक ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- MAA Voucher Yojana 2026 : माँ वाउचर योजना 2026
ई-श्रम कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है ?
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रता सरकार के द्वारा निर्धारित की गई हैं ताकि श्रमिकों को सीधे लाभ प्रदान किया जा सके। ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए :-
- आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
- आवेदक के पास पेंशन जैसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए। (EPFO/ESIC) आदि।
- आवेदक के पास स्वयं का आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है :-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक आदि
ई-श्रम कार्ड 2026 कैसे बनाएं ?
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Register on e-Shram के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है।
- अब आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा, जिसे आपको डालना है।
- अब आपको आधार कार्ड के द्वारा KYC प्रक्रिया को पूरा करना है।
- अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों (जैसे कार्य, शैक्षणिक योग्यता, बैंक खाता विवरण आदि) भरनी हैं।
- इसके बाद आपको जानकारियों को सबमिट कर देना है।
- और आपका कार्ड बनकर तैयार हो गया है, अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC सेंटर के माध्यम से भी यह कार्ड बनवा सकते हैं।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना ई-श्रम कार्ड बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं…
E-Shram Card Yojana 2026 Important Links🔗
| E-Shram Card 2026 | Apply Now |
| Official Website | eshram.gov.in |
यह भी पढ़ें :- PMKSY Yojana 2026 : पीएमकेएसवाई (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) 2026