Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 : राजस्थान सरकार बुजुर्गों को करा रही मुफ्त तीर्थ यात्रा, यहां से रजिस्ट्रेशन करें

  • राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
  • इस योजना में आवेदन कौन-कौन कर सकता है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
  • इस योजना में आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है?
  • संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 : राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा के द्वारा सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करने का मौका दे रही है इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा निशुल्क करवाई जाएगी। यह योजना राजस्थान के देवस्थान विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्रदान करना है। वे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका राजस्थान सरकार के द्वारा दिया गया है। इस वर्ष योजना  में रेल और हवाई जहाज आदि के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी इसी यात्रा के दौरान यात्रियों को रहने, खाने और चिकित्सा की सुविधाएं राजस्थान सरकार के द्वारा करवाई जाएगी। इस योजना के लिए पात्रता रखने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक अवश्य आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें :- PVC Aadhar Card 2026 : पीवीसी आधार कार्ड बनवाएं घर बैठे

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 Overview

योजना का नामवरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026
लाभार्थीराजस्थान के वरिष्ठ नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आयु सीमा60 वर्ष से अधिक
आवेदन शुरू तिथि27 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026
ऑफिशियल बेवसाइटdevasthan.rajasthan.gov.in

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 के लाभ

राजस्थान के देवस्थान विभाग के द्वारा शुरू की गई योजना के तहत 50,000 यात्रियों को रेल के द्वारा तथा 6,000 यात्रियों को हवाई जहाज के द्वारा यात्रा करवाई जायेगी। इस संख्या में बदलाव भी संभव है, इस बदलाव को सरकार आवेदनों की उपलब्धता के आधार पर किया जा सकता है।

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं।निम्न पात्रता रखने वाले नागरिक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं :-

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। (आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जायेगी)
  • आवेदक का जन्म अप्रैल 1966 या उससे पहले का होना चाहिए।
  • आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी गंभीर संक्रामक बीमारी से पीड़ित नही होना चाहिए।
  • जो व्यक्ति इस योजना का लाभ पहले ले चुके हैं, वे इस योजना में दोबारा आवेदन नहीं कर सकते हैं।

नोट :- हवाई यात्रा के लिए अधिकतम आयु 80 वर्ष रखी गई है। 80 वर्ष से अधिक आयु रखने वाले यात्री हवाई यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल तीर्थ स्थल

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में निम्न तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है :-

  1. रामेश्वरम
  2. द्वारका
  3. वाराणसी
  4. अमृतसर
  5. हरिद्वार
  6. वैष्णो देवी
  7. तिरुपति
  8. शिरडी
  9. गंगासागर
  10. उज्जैन
  11. जगन्नाथपुरी
  12. सम्मेद शिखर

नोट :- हवाई यात्रा के तहत सिर्फ पशुपतिनाथ काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जायेगी।

यह भी पढ़ें :- MAA Voucher Yojana 2026

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्न दस्तावेज़ होने आवश्यक है :-

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • यदि आवेदक अपने जीवन साथी को साथ लेकर जाना चाहता है तो उसकी जानकारी भी देनी होगी।

नोट :- यदि किसी भी आवेदक की आयु 70 वर्ष से अधिक है और वह अकेले यात्रा करने में असमर्थ है तो वह अपने साथ एक सहायक को साथ ले जा सकता है। साथ में जाने वाले सहायक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। यदि पति-पत्नी दोनों आवेदन करते हैं तो सरकार द्वारा सहायक को साथ में जाने की अनुमति दी जा सकती है।

उम्मीद है कि आप इस विषय में अच्छे से समझ पाए होंगे।

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में सिलेक्शन किस प्रकार होगा ?

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में आवेदन करने वाले यात्रियों का सिलेक्शन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा लॉटरी प्रणाली के द्वारा किया जाएगा। हर जिले के लिए एक सीमा निर्धारित की गई है। यानी किस जिले से कितने आवेदकों का चयन किया जायेगा। इसमें सिलेक्शन कर बाद में वेटिंग लिस्ट भी जारी को जायेगी।

यात्रा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

यात्रा करते समय आप किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं कर सकते हैं, यह पूर्णत: प्रतिबंधित है। आपको देवस्थान विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। यदि आप इनका पालन नहीं करते हैं तो आपको इस लाभ से बाहर भी किया जा सकता है।

राजस्थान फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको देवस्थान विभाग की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने होंगे।
  • अंत में आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है तथा इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आप ई-मित्र या CSC सेंटर के माध्यम से भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026 Important Links🔗

Rajasthan Free Teerth Yatra Yojana 2026Apply Now
Official NotificationDownload Here
Official Websitedevasthan.rajasthan.gov.in

यह भी पढ़ें :- PMKSY Yojana 2026 : पीएमकेएसवाई (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) 2026

Leave a Comment