MAA Voucher Yojana 2026 : माँ वाउचर योजना के तहत अब गर्भवती महिलाएं नि:शुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं। माँ वाउचर योजना की शुरुआत 8 अगस्त 2024 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वे भारतीय गर्भवती महिलाएं जो प्राइवेट अस्पतालों में सोनोग्राफी नहीं करवा सकती हैं उनके लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना ने मातृत्व पोषण को बढ़ावा दिया है। चलिए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार से उठा सकते हैं –
- मां वाउचर योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
- मां वाउचर योजना 2026 में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी?
- इस योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या रखी गई है?
- मां वाउचर योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?
- संपूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है….
यह भी पढ़ें :- PMKSY Yojana 2026 : पीएमकेएसवाई (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) 2026

मां वाउचर योजना 2026 का उद्देश्य क्या है ?
भारत जैसे विशाल देश में गर्भवती महिलाओं को गरीबी और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जरूरी चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा मां वाउचर योजना शुरू की गई थी इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि मातृत्व पोषण को बढ़ावा मिल सके। वे महिलाएं जो गरीबी के कारण प्राइवेट अस्पतालों में सोनोग्राफी जैसी महंगी जांच को नहीं करवा पाती थी उनको इस योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिली है। इस योजना के अन्य उद्देश्य निम्न हैं –
- गर्भ में पल रहे शिशु की निगरानी करना
- जच्चा बच्चा मृत्यु दर में कमी लाना
- महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करना
- गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना।
- अन्य कई उद्देश्य है जो गर्भवती महिलाओं से संबंधित इस योजना के अंतर्गत आते हैं।
मां वाउचर योजना 2026 के लाभ क्या हैं ?
मां वाउचर योजना 2026 के कई लाभ हैं जो गर्भवती महिलाओं से संबंधित हैं, जिनमें से कुछ लाभ निम्न प्रकार हैं –
- निशुल्क सोनोग्राफी जांच
- सरकारी अस्पतालों और इस योजना से जुड़े प्राइवेट क्लिनिको में बेहतर देखभाल
- गर्भवती महिला को समय रहते बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना
- अन्य वे सभी सुविधाएं जो एक गर्भवती महिला को जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें :- PVC Aadhar Card 2026 : पीवीसी आधार कार्ड बनवाएं घर बैठे, यहाँ से देखें सम्पूर्ण जानकारी
मां वाउचर योजना 2026 में कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?
मां वाउचर योजना 2026 में निम्न योग्यताएं रखने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं –
- महिला भारत या राजस्थान के मूल निवासी होनी चाहिए
- महिला का गर्भवती होना आवश्यक है
- महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए यानि गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए
- इस योजना का लाभ मुख्य रूप से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की महिलाओं के लिए है
- उपरोक्त सभी योग्यताएं रखने वाली महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
मां वाउचर योजना 2026 में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
मां वाउचर योजना 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज आवेदक के पास होना चाहिए –
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा कार्ड (बीपीएल कार्ड)
- गर्भावस्था की स्थिति का प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
मां वाउचर योजना 2026 में आवेदन कैसे करें ?
- गर्भवती महिला को सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में जाकर पंजीकरण करना होगा।
- वहां से आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा।
- उस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारियों जैसे आपका नाम, गर्भावस्था की स्थिति, आधार कार्ड नंबर आदि को आप सही-सही भरना है।
- उसके बाद आपको फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगानी है।
- इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- दस्तावेजों की जांच के बाद आपको एक सोनोग्राफी वाउचर दिया जाएगा।
- इस वाउचर के द्वारा आप सरकारी अस्पतालों या फिर योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी जाकर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती हैं।
उपरोक्त प्रक्रिया के अनुसार आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- ABHA Health ID Card 2026 : आभा हेल्थ आईडी कार्ड 2026 बनाएं, घर बैठे