New Driving Licence 2026 : ड्राइविंग लाइसेंस आज के समय में प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी हो गया है। क्योंकि वर्तमान समय में हर एक इंसान के पास मोटरसाइकिल, कार, स्कूटर, बस, आदि विभिन्न प्रकार के साधन हैं। और सरकार के नियमानुसार इन साधनों को चलाने के लिए आप सभी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। ऐसे में आप सभी के मन में ये बड़ा सवाल आता होगा कि ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाएं। पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके बाद सरकार ने बदलते समय के अनुसार इस काम को ऑनलाइन कर दिया है। और अब आप बस एक क्लिक में अपने घर बैठे नये ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?
- आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क क्या लगेगा?
- आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है।
- सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है……
इसे भी पढ़ें :- Haryana Family ID Card 2026 Download : हरियाणा फैमिली आईडी डाउनलोड करें अपने मोबाइल से, यहाँ से देखें

ड्राइविंग लाइसेंस क्या है ?
ड्राइविंग लाइसेंस एक ऐसा दस्तावेज है जो यह प्रमाणित करता है कि आपको वाहन चलाना आता है या नहीं। यह दस्तावेज आपको RTO ऑफिस द्वारा जारी किया जाता है। वर्तमान समय में आज इस दौर में ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास होना अति आवश्यक है और इसके बिना वाहन चलाना सरकार के नियमों के खिलाफ माना जाता है। भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय के द्वारा यह शुरुआत की गई। पहले आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता था तो आपको RTO ऑफिस जाना पड़ता था। लेकिन वर्तमान समय में आप घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी काम जैसे लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग टेस्ट स्लॉट बुकिंग, लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस तथा अंतर्राष्ट्रीय परमिट आदि सभी प्रकार के काम ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सारथी परिवहन पोर्टल लॉंच किया है। जिसके तहत ये सभी काम आप आसानी से कर सकते हैं। यह पोर्टल Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत संचालित किया जाता है।
Sarathi Parivahan पोर्टल के लाभ
सारथी परिवहन पोर्टल के विभिन्न लाभ हैं। जो डिजिटल रूप से नागरिकों की मदद करते हैं। इसके तहत निम्न काम ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं :-
- नये ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन आवेदन कर सकते हैं।
- लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं।
- अपना पता बदलवा सकते हैं।
- ड्राइविंग स्कूल का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग की परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- डुप्लीकेट लाइसेंस बनवा सकते हैं।
- ड्राइविंग लाइसेंस को Renew करवा सकते हैं।
- अन्य विभिन्न प्रकार के काम जो आपके ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित है इस पोर्टल के माध्यम से किया जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Vahan Portal 2026 Vehicle Details Check : वाहन पोर्टल से जानें गाड़ी की पूरी जानकारी, अपने मोबाइल से
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आप सभी के पास में निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- मेडिकल प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उपरोक्त सभी दस्तावेज आप सभी के पास में होने आवश्यक हैं।
नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sarthi.parivahan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको Apply For Lerner License/ Apply For Driving Licence आदि में से जिसका चुनाव करना है वो करें।
- अब आप सभी के सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इसके बाद आप सभी से आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जो कि आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
- अब आपको लर्निंग या ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपलब्धि तिथियां में से अपना स्टॉल बुक करना है।
- इसके बाद संबंधित कार्यालय में दी गई तिथि को जाकर आपको स्थिति देनी होगी और टेस्ट देना होगा।
- आप नीचे दी गई लिंक के माध्यम से नया ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं…
New Driving Licence 2026 Important Links🔗
| New Driving Licence 2026 | Apply Now |
| Official Website | sarathi.parivahan.gov.in |
इसे भी पढ़ें :- Pan Card 2026 Online : पैन कार्ड 2026, अब घर बैठे बनाएं अपना पैन कार्ड, यहाँ से देखें